वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रमजानुल मुबारक के पहले रोजे का इफ्तार गुरुवार शाम को घरों और मस्जिदों में हुआ। लोग खजूर और पानी या शर्बत से इफ्तार करके परवरदिगार का शुक्र अदा कर रहे थे। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई और तरावीह में मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआएं हुईं। रोजेदारों ने तड़के सहरी खाने के बाद दिन भर इबादत में समय बिताया। घरों और मस्जिदों से कुरआन की तिलावत की आवाज़ें सुनाई देती रहीं। शाम को इफ्तार के साथ पहला रोजा मुकम्मल हुआ। विशेष रूप से, जिन घरों में नन्हे रोजेदारों ने पहली बार रोजा रखा, वहां खास चहल-पहल रही। बच्चों को पहला रोजा पूरा करने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जरूरतमंद की मदद करने का हुक्म बीएचयू के फारसी विभाग के अध्यक्ष मो. अकील ने कहा कि सूरह अल-बक़रह में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.