गोरखपुर, मार्च 24 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रसिद्ध तरकुलहा देवी स्थान पर चैत्र नवरात्रि के साथ तरकुलहा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर रविवार को चौरीचौरा थाना पर तरकुलहा के दुकानदारों के साथ बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने तरकुलहा दुकानदारो से शांति व्यवस्था बनाए रखने, मेले में रात को बिजली और सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार समस्या न हो। मेला परिसर में साफ सफाई पर भी चर्चा किया गया। बैठक में तरकुलहा मेला मालिक अभिजीत जायसवाल लवी, तरकुलहा चौकी इंचार्ज सौरभ झां, उपनिरीक्षक नागेंद्र मणि, सभासद विनोद जायसवाल उर्फ विक्की आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.