आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस चौकी, थाने और एसएसपी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं के निदान के बारे में जानकारी लेने के लिए एसएसपी ने नई पहल शुरू की है। अब एसएसपी कार्यालय में हर बुधवार को 'जन संवाद दिवस' का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिकायत करने वाले फरियादियों को दोबारा बुलाकर शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली जाएगी। इसके जरिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अगर फरियादी की समस्या का समाधान किए बगैर फर्जी रिपोर्ट लगाई गई तो, संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फर्जी शिकायत करने वालों पर भी शिकंजा कस जाएगा। आम तौर पर ऐसी शिकायतें आती हैं कि थाने और पुलिस अफसरों के यहां अपनी समस्याओं को लेकर फरियाद लगाने वाले फरियादियों की शिकायतों का समाधान नहीं होता। अफसर श...