मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पैक्सों के माध्यम से होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारियों की समीक्षा प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) रामनरेश पांडेय ने गुरुवार को की। इस क्रम में उन्होंने सभी जरूरी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की जानकारी दी। बताया कि आगामी एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार पैक्सों के अलावा एफपीओ के माध्यम से भी खरीदारी की जानी है। पैक्स अध्यक्षों को बताया गया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसका एमएसपी अब 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इसलिए सभी पैक्स अध्यक्ष इसी दर से खरीदारी करेंगे। बताया कि जिले में प्रारंभिक तौर पर करीब 150 पैक्सों के माध्यम से खरीदारी करने का निर्णय लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.