पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। क्षेत्रीय रेल उपयोग कर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य दीपक अग्रवाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित रेलवे स्टेशन पर काम बेहद सुस्त गति से कराए जाने पर निराशा जताई है। साथ ही समिति के सदस्य ने रेल मंत्री को भी पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में पूर्व में किए गए पत्राचार का उल्लेख करते हुए दो साल से चल रहे काम में आपेक्षित प्रगति न होने की बात कही गई है। पत्र में दीपक अग्रवाल ने लिखा कि लिफ्ट हो या एस्क्लेटर सेवा अब तक पूरी तरह से संचालित नहीं हो सकी है। सर्कुलेटिंग एरिया में भी काम बेहद सुस्त गति से चल रहा है। इससे यात्रियों को भी असुविधा होती है। दिसंबर 2025 में पूर्ण होने वाला काम अब तक पूरा नहीं होने की बात का उल्लेख करते हुए नई बिल्डिंग के काम में भी आपेक्षित गति लाए जाने की मांग की है। यही नहीं रेल लाइन क...