हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने शासन के निर्देशानुसार तय समय सीमा में अपात्रों के नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अशोक कुमार मौर्य ने योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस दौरान कन्वर्जेन्स के तहत मनरेगा, स्वच्छ शौचालय, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना एवं पेयजल सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। पीडी ने बताया आवास प्लस सर्वे 2024 की प्रगति एवं डिलीशन मॉड्यूल पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने आवास प्लस सर्वे 2024 के अंतर्गत अपात्र लाभार्थियों का डिलीशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। योजना के अंतर्गत निर्मित अधूरे आवासों के निर्माण के...