रामपुर, मई 9 -- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नैनीताल मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या सामने आई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के साथ एनएचएआई द्वारा बनाये जा रहे मुरादाबाद-रामपुर-नैनीताल बाईपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि बाईपास का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मुरादाबाद-रामपुर-नैनीताल बाईपास के निर्माण से दिल्ली से रूद्रपुर, हल्द्वानी व नैनीताल जाने वाले वाहन सुगमता से अपने गन्तव्य तक जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रामपुर नगर क्षेत्र को बाईपास से कनेक्ट करने के लिए एकता तिराहे से चाकू चौराहे तक रिंग रोड का निर्माण कार्य कराये जाने की प्रक्रिया गतिमान है। बाईपास के निर्माण से रामपुर शहर के भीतर आये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.