नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने उम्मीद जताई है कि वह तय वक्त के अंदर 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य हासिल कर लेगी। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश में इस वक्त सौर ऊर्जा सहित अक्षय ऊर्जा या गैर-जीवाश्म ऊर्जा का उत्पादन 222 गीगावाट है। लोकसभा में प्रश्नकाल में अक्षय ऊर्जा से संबंधित सवालों के जवाब में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त में सौर ऊर्जा उत्पादन केवल दो गीगावाट के आसपास था। पिछले दस वर्षों में यह उत्पादन बढ़कर 100 गीगावाट के स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अक्षय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में सभी राज्यों के साथ सहयोग करना चाहती है, लेकिन उन्हें आवश्यक अनुपालन करने होंगे। देश में अक्षय ऊर्जा की स्थिति बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.