फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में हमने जिले के पूर्व इंटरमीडिएट टॉपर्स से बात कर जाना कि परीक्षा के दौरान उनकी क्या रणनीति रही, किस तरह उन्होंने समय प्रबंधन किया और तनाव को कैसे संभाला। सभी टॉपर्स का लगभग कहना रहा कि नियमित पढ़ाई, रिवीजन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। प्रस्तुत हैं टॉपर्स से की गई बातचीत पर आधारित संक्षप्ति रिपोर्ट............ सारिका देवी ने बताया कि 2025 में 94.40 फीसदी अंक प्राप्त किया था। मेरी रणनीति शुरू से ही स्पष्ट थी कि सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ना है। रोज कम से कम 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी, लेकिन पढ़ाई से ज्यादा फोकस रिवीजन पर रहता था। पिछले कई साल के प्रश्नपत्र हल किए, जिससे पेपर पैटर्न समझ में आया। परीक्षा के दिनों में नया पढ़ने के बजाय सिर्फ दोह...