अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। उच्च गुणवत्ता के मक्का बीज प्रजाति जो जनपद में प्रचलित हैं का मूल्य निर्धारित किया गया है, जिससे काला बाजारी न हो सके। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में बीच कंपनी प्रतिनिधि व मक्का बीज विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि मक्का बीज की कोई कमी नहीं रहेगी। नियमित रूप से निर्बाध बीजों की आपूर्ति होती रहेगी। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने निर्धारित दरों पर विक्रय किए जाने के लिए प्रचलित पाइनियर कंपनी मक्का बीज प्रजाति पी-1899, पी-1891, वायर कंपनी की 9108, 9208, 9248 और नूजीवीडू की दानवीर व सिमसिम को विक्रय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बिक्री के लिए मूल्य निर्धारण भी किया, जिसमें सभी के द्वारा सहमति दी गई। मूल्य का विवरण पाइनियर क...