लखीमपुरखीरी, जून 30 -- शहर से लेकर गांव तक रविवार को भी बिजली कटौती लोगों को बेहाल करती रही। शहर में दो घंटा मरम्मत के चले काम को लेकर रही कटौती के बाद भी लोगों को सप्लाई के लिए परेशान होना पड़ा। लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग के साथ ट्रांसफार्मर की खराबी वजह रही। रविवार को शहर में 132 केवीए उपकेंद्र छाउछ के 33 केवी मेन बस-बार के मरम्मत का काम चला। इसमें सुबह छह से आठ बजे तक कटौती रोस्टर जारी किया था। तय समय पर सुबह छह बजे बत्ती गुल हो गई। आपूर्ति तय समय बाद मिली। कहीं साढ़े आठ बजे आपूर्ति आयी तो कहीं नौ बजे सप्लाई बहाल हो सकी। इसके बाद लोकल फॉल्ट के चलते बिजली संकट रहा। गढ़ी पावर हाउस के छह नंबर फीडर के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से अर्जुनपुरवा, मौर्य कालोनी, हाथीपुर कोठार, मिश्राना, सेठ घाट चौराहे की सप्लाई करीब दो घंटे बंद रही। वहीं छाउछ पावर हाउ...