रांची, फरवरी 11 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक आरएफआईडी चेकपोस्ट के समीप आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएसन के अध्यक्ष विजय महतो और सचिव रचित गंझू ने बताया गया कि झारखंड के अन्य जिलों की तर्ज पर चतरा जिला अंतर्गत पिपरवार क्षेत्र में भी सीसीएल द्वारा रोड सेल शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य रैयतों और आसपास के हजारों ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ना है। ट्रकों के संचालन से कई परिवारों की आजीविका चल रही है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि वे वर्षों से तय भाड़ा को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन अब भी कई ट्रक ऑनर को समय पर पूरा भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके पारिवारिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो ऑनर तय भाड़ा का भुगतान नहीं करेंगे, उ...