फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक बंगाली डॉक्टर के बेटे ने किशोरी को दुकान में खींचकर जबरदस्ती की। उसे इंजेक्शन लगा दिए। बाद में लड़की का कैंची से पेट फाड़ दिया। चिकित्सक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन्द्रानगर गली नंबर 3 निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार को घर से झील की पुलिया पर गोल ग्प्पे खाने गई थी। वह काफी देर तक घर नहीं आई तो परिवारीजन चिंतित हो गए। किशोरी की मां का कहना है कि उन्होंने खोजबीन की। मां को किसी ने बताया उनकी लड़की 16 फुटा चर्च के पास खड़ी है। जिसके पेट से खून बह रहा है। पता चलते ही परिवारीजन वहां पहुंचे। वहां लड़की मिल गई। उसके पेट से खून बह रहा था। लड़की ने मां को बताया कि बंगाली डाक्टर निवासी झील की पुलिया के लड़के ने उसे बुलाया कि तम्बाकू ले आओ। उसने मना किया तभी लड़के ने दुकान में खींच लिया। उ...