दुमका, मार्च 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी के सभागार में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड के शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जरमुंडी उत्तर एवं दक्षिण के कुल 105 विद्यालय के सचिव /नोडल शिक्षक उपस्थित हुए। इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक ओपिनियन बिल्डर बनकर समाज को तम्बाकू मुक्त बनाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच टोबेको प्रोडक्ट का प्रचलन न हो इसके लिए कारगर उपाय की जरूरत है। इस क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने यह भी बताया कि सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.