खगडि़या, फरवरी 4 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने फीता काटकर कार्यक्रम के उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मरीजों की जांच की गई। जिसमें ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और अन्य संभावित कैंसर मरीजों की स्क्रीनिंग के बारे में बताया गया। कहा गया कि कैंसर के संदिग्ध मरीजो की जांच के बाद सदर अस्पताल खगड़िया के कैंसर विभाग में रेफर किया जाना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीजों और उपस्थित में लोगों को कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से पान, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की। क्योंकि ये कैंसर का कारण बन सकते हैं। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.