हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। नो स्मोकिंग-डे बुधवार को मनाया गया। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार के साथ-साथ जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, समस्त अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय और जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में हस्ताक्षर अभियान चलाकर तम्बाकू उत्पाद प्रयोग न करने की शपथ दिलायी गई। डॉ. सुरेन्द्र कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है। स्मोकिंग से लंग कैसर से लेकर हाट अटैक तक का खतरा होता है। सिगरेट पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में मौत का जोखिम बढ़ जाता है। धूम्रपान फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, सांस की बीमारियों का कारण बनता है। अंधापन और दृष्टि संबंधी समस्याएं होती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.