अयोध्या, दिसम्बर 6 -- अयोध्या। काशी-तमिल संगमम -4 के दूसरे जत्थे के श्रद्धालुओं का दल देर रात अयोध्या पहुंचा। पांच वोल्वो बसों के जरिए यहां आए श्रद्धालुओं का श्रीराम आडीटोरियम में रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार की अगुवाई में अधिकारियों ने स्वागत किया। पुनः भारत सरकार के केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर -मध्य- क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, उत्तर प्रदेश व दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तंजावुर तमिलनाडु के तत्वावधान में अलग-अलग विधाओं के सांस्कृतिक दल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। इसके बाद सभी अतिथियों को निषादराज गुह्य अतिथि गृह में भोजन कराकर रिकाबगंज स्थित होटलों में ठहराया गया। अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि यह सभी श्रद्धालु रविवार को प्रातः काल रामलला का दर्शन करेंगे। इ...