नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तमिलनाडु में सत्ता विरोधी माहौल को भुनाने के लिए भाजपा अपनी वरिष्ठ सहयोगी अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की विरासत को भुनाने की कोशिश करेगी। साथ ही वह परिवारवाद को भी मुद्दा बनाएगी। हालांकि, कई हिस्सों में बंटी और कमजोर नेतृत्व के चलते अन्नाद्रमुक को अपने अंतर्विरोधों से जूझना पड़ रहा है। भाजपा भी राज्य में इतनी मजबूत नहीं है कि दोनों मिलकर प्रभावी प्रदर्शन कर सकें। इसके बावजूद भाजपा की कोशिश सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने के लिए द्रमुक गठबंधन से बाहर के दलों को अपने साथ जोड़ने की है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत जय पांडा को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने पांडा को गठबंधन में बेहतर समन्वय के साथ नए दलों को जोड़ने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.