अररिया, नवम्बर 6 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। रहटमीना पंचायत के परगम्मा गांव के 55 वर्षीय एक मजदूर की मौत तमिलनाडु राज्य के अण्डीपालियम में होने की खबर है। घटना दो दिन पूर्व सोमवार की बताई जा रही है। मृतक पंचानन्द यादव गांव के ही किशन लाल यादव का बेटा था। घटना के संबंध में मृतक के भतीजा मनोज यादव ने बताया कि पंचानन्द यादव छह माह पूर्व तमिलनाडु मजदूरी करने गया था। वह अण्डीपालियम में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने लगा। सोमवार को फैक्ट्री से लौटने के क्रम में अचानक गिर गया। उसे आनन फानन में अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक अपने पिछे पत्नी आशा देवी व चार पुत्री पूजा कुमारी, रीता कुमारी, तनुजा कुमारी व स्मिता कुमारी छोड़ गए हैं। मृतक को एक भी पुत्र नहीं है। परिवार का एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.