सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में चल रही गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दिल्ली व तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया। तमिलनाडु को आठ विकेट से हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दिल्ली के कप्तान आयुष चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 16 ओवर में ही 94 रन बनाकर अल आउट हो गई। तमिलनाडु की तरफ से आदित्य कुमार ने 33, सुनील ने 21 रनों के योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से कप्तान आयुष चौहान ने पांच, भास्कर भारद्वाज ने चार सक्षम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने जितेंद्र शर्मा के धुआंधार 45 व हर्षित प्रताप सिंह के नाबाद 35 रनों की बदौलत दो विकेट खोकर लक्ष्य को हास...