रांची, जून 19 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से बड़ा तालाब का पाट गुरुवार को टूट गया। इससे तमाड़ को रायडीह चौक होते हुए रांची-टाटा मुख्य मार्ग से जोड़नेवाली सड़क बह गई। इससे प्रखंड के दर्जनों गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, थाना, अस्पताल और बैंकों से कई गांवों का संपर्क कट गया। ज्ञात हो कि तालाब का पाट टूटने से कई क्विंटल मछलियां खेतों में बह गई। इधर, जैसे ही ग्रामीणों को मछलियों के बहने की खबर लगी, लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हाथों में बाल्टी, बर्तन और जाल लेकर खेतों में मछलियों को पकड़ना शुरू कर दिया। दृश्य ऐसा था मानो किसी मेले में मछली बांटी जा रही हो। कुछ लोग बोरे भर-भरकर मछलियां जमा कर लीं। यह सिलसिला कई घंटों तक चलता रहा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.