रांची, जून 11 -- तमाड़, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र रांची (आईसीएआर) एवं आत्मा रांची के संयुक्त सहयोग से तमाड़ प्रखंड के नौ ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ सीजन की पूर्व तैयारी एवं वैज्ञानिक विधियों से खेती को बढ़ावा देना था। दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र रांची के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ अजीत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान धान, अरहर, मूंगफली, उरद, सरगुजा, सोयाबीन एवं विभिन्न सब्जियों की खेती को लेकर किसानों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि किस फसल के लिए कौन-सी प्रजाति उपयुक्त है, बीजोपचार की विधि, बीमारियों से बचाव, एवं कटाई के बाद बीजों का सही रखरखाव कैसे किया जाए। तकनीकी सत्रों में प्राकृतिक खेती, केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.