रांची, मार्च 10 -- तमाड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तमाड़ प्रखंड में 555 बच्चों के हृदय की जांच की गई। इसमें एक बच्चा संदिग्ध मिला। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग कॉल इंडिया लिमिटेड, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से तमाड़ प्रखंड के जीईएल चर्च मिडिल स्कूल आमलेशा, संत जॉन हाई स्कूल डोडिया पाठशाला तमाड़ में कैंप का आयोजन किया गया। विशेष चिकित्सकों की टीम ने शून्य से 15 साल के बच्चों को हृदय संबंधी बीमारी और लक्षणों की जांच की। मौके पर डॉ इकबाल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुषमा खलको, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुम्मी, डॉ निखत परवीन, निरंजन त्रिपाठी, राधिका यादव, रंजीता कुमारी आदि ने मरीजों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.