रांची, जनवरी 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीरडीह निवासी 75 बर्षीय गुरुवा मुंडा की मौत हार्ट अटैक से हो गई। मंगलवार की शाम चार बजे गुरुवा परिजनों के साथ तमाड़ आने के दौरान रायडीह मोड़ पहुंचे थे और सड़क पर गिर गए। परिजन 108 एंबुलेंस से उन्हें तमाड़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...