रांची, जनवरी 16 -- तमाड़, प्रतिनिधि। रांची-टाटा मार्ग पर कांची पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात 7:45 की है। मृतक 32 वर्षीय लखीकांत महतो गुटीबारू के उदयडीह टोला का निवासी था। वह ससुराल से अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। थाना से शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...