रांची, नवम्बर 7 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोकाडीह निवासी उलीडीह पंचायत के मुखिया राहुल मुंडा के पिता 70 वर्षीय महेश सिंह मुंडा करकरी नदी में बह गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। महेश मुंडा गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे नदी पार कर रहे थे। उसी समय पानी के तेज बहाव में बह गए। इस घटना को नदी में नहा रही एक महिला ने देखा उसने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने नदी पहुंचकर खोजबीन की परंतु कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन कराई, परंतु देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम बुलाकर दिनभर खोज में जुटी रही, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। इस दौरान ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया गया। शनिवार को फिर से एनडीआरएफ टीम खोजबीन करेगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.