रांची, सितम्बर 13 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बांकी भुरसूडीह निवासी 22 वर्षीय सुरेश स्वांसी की डायन बिसाही के आरोप में धारदार हथियार से हमला कर सिर-धड़ से अलग कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह की है। इस संबंध में मृतक के भाई सोनाराम स्वांसी और पिता एतवा स्वांसी ने बताया कि गांव के ही विभीषण स्वांसी के साथ सुरेश मशरूम चुनने के लिए धान के खेत में गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे और विभीषण स्वांसी को घर आता देखकर सुरेश के संबंध में पूछताछ की। इस पर विभीषण ने बताया कि गांव के जगदीश स्वांसी, हरि मुंडा और पूर्णे स्वांसी ने डायन बिसाही का आरोप में दौड़ाकर सुरेश पर तोनो से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया और उसका शव खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी तमाड़ पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.