रांची, दिसम्बर 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना क्षेत्र की मारधान पंचायत के चायाडीह गांव में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक मनोज महतो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक तरुण महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज महतो चौका थाना क्षेत्र के तुलगाम का निवासी था, जबकि घायल तरुण महतो चायाडीह का निवासी है। घटना दोपहर लगभग एक बजे की है जब दोनों युवक ट्रैक्टर से धान लाने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक जाम हो गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गया और दबकर मनोज की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घायल तरुण महतो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर इंचगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.