रांची, फरवरी 19 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की मानकीडीह पंचायत के चातमसाल गांव में गुरुवार को फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विजेता टीम जंगल एसी सिंजादी और उप-विजेता जंगली फुटबॉल टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी आदित्य नाग ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से गांवों में छिपी प्रतिभाएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन प्रतिभाओं को आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। मौके पर नोबो पुराण, अर्जुन मुंडा, भीम मुंडा, सुखराम मुंडा और अमरजीत आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...