रांची, अगस्त 19 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुट्टा टोला मुर्गीडीह निवासी 16 वर्षीय महावीर सिंह मुंडा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम खाना खाकर वह अपने रूम में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महावीर फंदे पर झूल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.