रांची, सितम्बर 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। जेएलकेएम के तत्वावधान में करम मिलन समारोह का आयोजन मारधान मैदान में दमयंती मुंडा केन्द्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बचाकर रखना है। वहीं सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को सीबीआई से जांच की मांग की। मौके पर सुखराम मुंडा, भानुमती महतो, देवेन्द्रनाथ महतो और पूजा महतो बाहा लिंडा, मार्शल महतो, सूरज महतो, सोनामनी मार्डी, गोपेश्वर महतो आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...