रांची, जुलाई 30 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर टिम्बर लोहड़ी मोड़ के पास बस से टकराकर एक ऑटो पलट गया। हादसे में सात महिलाएं घायल हो गई। घटना बुधवार की शाम 6:00 बजे की है। घायलों में सारजमडीह मछुआटोली निवासी शुक्रमणि देवी, प्रेमिका कुमारी, रूपो देवी, धरनी देवी, सोमवारी देवी, नैना कुमारी और उर्मिला देवी शामिल हैं। सभी सभी मारधान से धनरोपनी कर ऑटो से अपने घर सारजमडीह लौट रही थी। सभी घायलों का तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को रिम्स रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नौसिखिया ऑटो चालक के कारण दुर्घटना हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...