रांची, दिसम्बर 13 -- तमाड़ प्रतिनिधि। तमाड़ थाना क्षेत्र में अलगअलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना साढ़े चार बजे दिउड़ी पेट्रोल पंप के पास घटी। बताया जाता है कि झटगांव निवासी दीनानाथ मुंडा बाइक से दिउड़ी पट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा था और अज्ञात कार की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रिम्स भेज दिया। दूसरी घटना तमाड़-खूंटी पथ पर डोरेया के पास की है। जानकारी के अनुसार दुलमी निवासी जयसिंह मुंडा और सोनाराम स्वांसी बाइक से तमाड़ बाजार से नशे की हालत में अपने घर दुलमी लौट रहे थे। इसी दौरान डोरेया के के पास अनियंत्रित होकर गिर गिर पड़े। दोनों युवकों का तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.