रांची, फरवरी 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग स्थित रायडीह फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बुंडू निवासी आनंद दास और उनकी पत्नी रानी दास के रूप में हुई है। घटना रविवार की शाम लगभग पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार, आनंद दास अपनी पत्नी रानी दास के साथ बाइक से से टिम्पुर लोहड़ी से अपने घर बुंडू लौट रहे थे। इसी दौरान तमाड़ फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से दोनों को तमाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...