रांची, अगस्त 13 -- तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल द्वारा तमाड़ में विराट तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। वहीं रांची जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान के नारों के साथ तिरंगा यात्रा शुरू की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया गया। अर्जुन मुंडा स्वयं नारा लगाकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहे थे। कार्यक्रम में तमाड़, अड़की, रड़गांव सहित बुंडू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, महेन्द्र नाथ शाहदेव, गोलक दास अधिकारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार साहू, रंजीत लाहेरी, सुरेन्द्र साहू, शंकर सोनी, विशाल गुप्ता, अभय मुखर्जी, चंदन साहू, दीपक स...