रांची, फरवरी 15 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार की सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन महामाया मां भगवती मंदिर, हारामडीह में स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध चक्रवर्ती द्वारा रात में महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक का विशेष कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है, जिसमें सभी इच्छुक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। इधर, सारजमडीह स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिवरात्रि के इस मौके पर भक्तों के बीच खीर और खिचड़ी भोग का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और रात में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.