रांची, जनवरी 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बउतिया गांव में गुरुवार को पूर्व विधायक स्व. धन सिंह मुंडा की 123वीं जयंती उनके पैतृक आवास पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान मरांग गोमके जयपाल सिंह फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे। स्व. धन सिंह मुंडा ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 'झारखंड पार्टी' से चुनाव लड़ा था और दो बार तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया था। जयंती के मौके पर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर के सामने अगरबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उनके सुपुत्र बालकृष्ण सिंह मुंडा सहित लक्ष्मण सिंह मुंडा, मुकेश मुंडा, राजकिशोर मुंडा, कन्हाई पातर, शिशुपाल मुंडा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.