रांची, अप्रैल 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नुरीडीह गांव में सरहुल पूजा का आयोजन सोमवार को पारंपरिक तरीके से किया गया। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मुंडा के नेतृत्व में आयोजित इस पर्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पाहन सीताराम मुंडा द्वारा पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद शोभायात्रा गिडिबा स्थल प्रभानगर चौक तक निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मांडर की थाप पर नाचते-गाते शामिल हुए। मौके पर बीरडीह और पुंडिदीरी से आए नृत्य दलों ने पारंपरिक नृत्य और गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जीतवाहन मुंडा, महेन्द्र सिंह मुंडा, नंदकिशोर मुंडा, मदन सिंह मुंडा, सीताराम मुंडा, हरि सिंह मुंडा और देव कुमार उरांव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.