रांची, जून 21 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की जागो पंचायत के डोम्बोडीह और गांगो गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलने पर तमाड़ चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ सावित्री कुजूर के नेतृत्व में डायरिया चिकित्सा शिविर लगाया गया। पहला शिविर डोम्बोडीह गांव में लगाया गया, यहां कुल 71 लोगों का इलाज किया गया। इसमें 30 महिला और 41 पुरुष शामिल हैं। इनमें सात लोगों को स्लाइन चढ़ाई गई। जबकि 64 ग्रामीणों को दवा दिया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ सावित्री कुजूर, डॉ जफर इकबाल, डॉ सुशीला सुंडी, के अतिरिक्त सुमन कुमारी, रीना कुमारी, बंसती कुमारी सभी एएनएम आदि मौजूद थे। दूसरा कैंप गांगो गांव में लगाया गया। यहां कुल 45 लोगों का इलाज किया गया। इसमें 15 पुरुष और 30 महिला शामिल हैं। इनमें एक मरीज को तमाड़ अस्पताल भेजा गया। जबकि चार लोगों को स्लाइन चढ़ाई गई। वहीं बाकी बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.