अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- जलालपुर। मकर संक्रांति के मौके पर तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट ने गौ-सेवा का अनूठा संदेश दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष केशव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आलोक बाजोरिया एवं विकाश निषाद स्थानीय गौशाला पहुंचे, जहां गायों को पौष्टिक तिल एवं गुड़ खिलाया। केशव श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदू परंपरा में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। मकर संक्रांति जैसे शुभ दिन पर उनकी सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि तिल और गुड़ न केवल ऊर्जा का स्रोत हैं, बल्कि सामाजिक एकता और प्रकृति प्रेम का प्रतीक भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...