मऊ, फरवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तमसा नदी में सोमवार की देर शाम 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उतराया हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 60 वर्षीय सुदर्शन राजभर विगत छह फरवरी को दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण पर गए हुए थे। सात फरवरी को वह वापस अपने घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने घटना के बाबत दक्षिण टोला थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच सोमवार की देर शाम सरायलखंसी थाना क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.