मऊ, मार्च 17 -- मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जनपद मऊ का होली मिलन समारोह भीटी में तमसा नदी के निकट बौद्ध बिहार में रविवार को मनाया गया। कार्यकत्रियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही संगठन को गतिशीलता प्रदान करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कंचन राय, उषा भारती, रेनू जायसवाल, कौशिल्या चौहान, आशा यादव, हेमा, सुनीता मिश्रा, संगीता सिंह, सुनीता पाल, रंजना गुप्ता, विजयलक्ष्मी, ममता राय सहित अन्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मंडल संरक्षक सुदामा निराला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.