झांसी, फरवरी 15 -- झांसी, संवाददाता । आखिरी दिनों में सर्दी झटके दे रही है। शनिवार को तमतमाए सूरज ने चैत्र महीने सा एहसास कराया। दोपहर खिली धूप ने शहरियों को परेशान किया। वहीं मौसम के उतार-चढ़ाव में दिन का ताप 33 डिग्री के पार पहुंचा और 34 डिग्री पर टिक गया। न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री दर्ज किया। एक पहर तक सर्दीली हवाएं महसूस हुई। इसके बाद चटक धूप ने किराना करने पर विवश किया। शनिवार सुबह 6.51 बजे सूरज ने आंख खोली। इसके बाद घंटे-दर-घंटे सूरज की तपिश बढ़ती गई। 9.30 बजे से ही सूरज आग उगलने लगा। इसके बाद धूप की तल्खी इतनी बढ़ी कि लोग छाते की ओट में दिखे। स्कूली बच्चे रूमाल को सिर पर रखकर छांव तलाशते दिखे। दिन भर मार्च महीने सा शहर धूप के आगोश में रहा। दोपहर 2.30 बजे तापमान 34 डिग्री पहुंच गया। जो 4.30 बजे तक एक ही स्थिति में रहा। इस बीच नगर के सीपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.