कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत जल्द अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की सुविधा मिलने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो तमकुहीराज कस्बे से विभिन्न राज्यों के लिए आसानी से बसें उपलब्ध हो जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके परिप्रेक्ष्य में बुधवार को शाम चार बजे उप्र परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक का दौरा तमकुहीराज में होना सुनिश्चित हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के हाईवे के इर्द-गिर्द स्थित उपर्युक्त जमीन का चयन कर शासन को अपनी रिपोर्ट भेजकर टर्मिनल का रास्ता आसान करेंगे। बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधान सभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने सदन में अपने क्षेत्र से जुड़ी तमाम समस्याओं को सदन में उठाया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.