रुडकी, जनवरी 19 -- झबरेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही दूसरे व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने और तमंचे की बट से मारकर दांत तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर निवासी सुक्कड़ सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गया था। उसी समय पड़ोस में ही रहने वाला एक व्यक्ति वहां पर आया और आते ही उसे गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने तमंचे की बट मारकर उसका एक दांत तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसपर तमंचे से एक फायर भी झोंका। इससे वह बाल बाल बच गया। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जां...