शामली, जनवरी 1 -- थाना भवन पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। युवक के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। थाना भवन थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने पुलिस टीम अंकुर कुमार व नितिन कुमार के साथ कस्बे के निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया जिसकी तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...