गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- मोदीनगर। सोशल मीडिया पर हथियारों की पोस्ट वायरल करने वाले चाचा भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक ने हथियारों के साथ पोस्ट की थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि भोजपुर पुलिस ने हाजी मस्तान और एहसान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चाचा-भतीजे हैं। आरोपियों ने बताया कि रौब जमाने के लिए हथियार रखे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...