गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तमंचे के साथ एक शातिर को दबोचा। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। सब इंस्पेक्टर सलाहुद्दीन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी मीरनपुर सक्का हाईवे के पास तमंचे लेकर खड़ा है। इसके बाद घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। पकड़ा गया शातिर 30 वर्षीय अलाउद्दीन पुत्र इस्तियाक अंसारी निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...