कानपुर, फरवरी 7 -- तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कुछ समय पहले एक किशोर की सोशल मीडिया पर तमंचे के रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। इसके आधार पर उसकी पहचान की गई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को सूचना के आधार पर उसे कृष्णापुरम स्थित अल्लू हाते के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित की उम्र 15 वर्ष है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। वह चकेरी के शिवकटरा मलिन बस्ती निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि शौक के चलते तमंचा खरीदा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.