प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। बीते तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तमंचा दिखाता युवक कंधई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। थानाध्यक्ष कंधई सत्येंद्र कुमार भदौरिया ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से तमंचे के साथ युवक की वीडियो मिलने पर शिवपुर गांव में युवक की पहचान कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...